हजारों किमी के सफर पर चले लेकिन रास्ते में ही आ गई मौत
पुलिस के अनुसार, हादसा बुधवार रात 11:45 बजे हुआ। पंजाब में काम करने वाले मजदूर देर रात पैदल सहारनपुर से होते हुए मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे थे। बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पैदल घर जा रहे 16 मजदूरों ने एक मालगाड़ी से कटकर जान गंवाई थी।
1 कप चाय ने बचा ली कई मजदूरों की जान, नहीं तो...
औरैया : लॉकडाउन के बीच मजदूरों पर एक और दुख का पहाड़ टूटा है। उत्तर प्रदेश के औरैया में हुए भीषण सड़क हादसे ने 24 मजदूरों की जिंदगी छीन ली। कहीं रेलवे ट्रैक पर मजदूर जान गंवा रहे हैं तो कहीं बस या ट्रक की टक्कर से एक पल में सब कुछ खत्म हो जा रहा है। मुजफ्फरनजर के बाद अब औरैया में हुआ हादसा इसी की गवाही दे रहा है। इस बीच पता चला है कि औरैया में 24 से ज्यादा मजदूरों की जान जा सकती थी अगर कुछ मजदूर एक कप चाय के लिए न रुके होते।
डीसीएम रोककर कई मजदूर चाय पी रहे थे
डीसीएम में सवार ज्यादातर मजदूर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के हैं। मजदूर एक लंबा सफर तय करते हुए राजस्थान से आ रहे थे। पूरी रात ट्रक में काटने के बाद सुबह होने वाली थी। लेकिन इसे मजदूरों की बदकिस्मती कहें या काल का कुचक्र, उन्हें सुबह का सूरज नहीं देखने को मिला। जिंदगी की अंगड़ाई, मौत की आहट को नहीं भांप सकी। काली रात ने चंद लमहों में सब कुछ तबाह कर दिया। चश्मदीदों के मुताबिक दिल दहला देने वाला हादसा उस वक्त हुआ जब कई मजदूर डीसीएम रोककर चाय पी रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले मजदूरों की तादाद कहीं ज्यादा होती अगर वे चाय पीने के लिए उतरे न होते।
चाय ने किया जिंदगी-मौत का फैसला!
सुबह होने से पहले कुछ मजदूरों को चाय पीने की तलब लगी और शायद इस चाय ने ही उनकी जिंदगी-मौत के फासले का फैसला कर दिया। हादसा औरैया में दिल्ली-कानपुर हाईपे पर हुआ। सड़क किनारे खड़े डीसीएम को ट्रक ने उस वक्त टक्कर मारी, जब कुछ मजदूर पास ही के एक ढाबे में चाय पी रहे थे। मरने वालों में से ज्यादातर मजदूर टक्कर मारने वाले ट्रक में सवार थे। इस ट्रक में चूने की बोरियां लदी हुई थीं। बताया जा रहा है कि कई मजदूर नींद में ही मौत के आगोश में समा गए। इस घटना के बाद सामने आई एक तस्वीर में मजदूरों के सामान के ढेर को भी देखा जा सकता है।
सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुआ हादसा
एनबीटी ऑनलाइन ने इस घटना के बारे में एसपी औरैया से बात की। उन्होंने बताया कि यह घटना तकरीबन सुबह 3 बजे से 4 बजे के बीच घटित हुई। कुछ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि जिन लोगों की हालत गंभीर है उन्हें सैफई के लिए रिफर किया गया है।' इस घटना के बाद डीएम औरैया अभिषेक सिंह ने कहा है कि हादसे का शिकार हुए ज्यादातर मजदूर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के थे।
योगी आदित्यनाथ ने जताई गहरी संवेदना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया के दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर संज्ञान लिया है। उन्होंने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। इस बात की जानकारी अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने दी। मुख्यमंत्री योगी ने पीड़ितों को हर संभव राहत प्रदान करने के साथ-साथ सभी घायलों का उचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने मंडलायुक्त कानपुर और आईजी कानपुर को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य अपनी देखरेख में संपन्न कराने और दुर्घटना के कारणों की जांच कराने के बाद रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
तेलंगानाः 300 किमी पैदल चलने के बाद प्रवासी मजदूर की मौत, लू लगने की आशंका
हैदराबाद : कोरोना महामारी को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान हैदराबाद से ओडिशा पैदल जा रहे एक प्रवासी मजदूर की रास्ते में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि मजदूर की मौत लू लगने से हुई है। मृतक ओडिशा का ही रहने वाला था। अधिकारियों ने बताया कि प्रवासी मजदूरों का समूह ओडिशा के मलकानगिरी जाने के लिए रविवार को हैदराबाद से पैदल निकला था।
अधिकारी ने बताया कि जब समूह मंगलवार को भद्राचलम पहुंचा, तो एक प्रवासी मजदूर के सीने में दर्द हुआ और उसने उल्टी की। इसके बाद वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसके मित्रों ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया, जिसने उसे भद्राचलम के अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि व्यक्ति की मौत संभवत: लू लगने से हुई, क्योंकि उसकी त्वचा और मुंह सूखा हुआ था।
310 किमी चला था मजदूर
डॉक्टर ने व्यक्ति के मित्रों के हवाले से बताया कि उनमें से किसी भी व्यक्ति ने सोमवार दोपहर के बाद से कुछ भी नहीं खाया था। अधिकारियों ने व्यक्ति के परिजन को उसकी मौत की सूचना दी और शव को मलकानगिरी ले जाने के लिए एक वाहन का प्रबंध किया। हैदराबाद और भद्राचलम के बीच सड़क से दूरी 310 किलोमीटर है.
BHAGALPUR : NINE migrant labourers were killed on Tuesday when the truck carrying them overturned in an attempt to avert a head-on collision with a bus in Bihar’s Bhagalpur district, police said. The incident happened around 6 am on National Highway-31 near Ambho chowk, Naugachhia Superintendent of Police Nidhi Rani said. The workers had started their journey on bicycles six days ago from Kolkata and they might have boarded the truck somewhere en route, the officer said.
The driver and cleaner of the truck, which was coming from West Bengal via Katihar district in Bihar, fled from the spot, she said. Identities of some of the labourers have been ascertained from official documents, the officer said, adding, they hailed from East and West Champaran districts. Some of the passengers of the bus, which was on its way to Banka from Darbhanga, received minor injuries and were administered first aid at a nearby hospital, the officer said.
Meanwhile, a truck carrying migrant labourers overturned on the Jhansi-Mirzapur highway, leaving three women dead and 17 others injured, police said on Tuesday. The accident took place late on Monday night at Mahuva crossing in Mahoba district, SP, Mahoba, Mani Lal Patidar, said on Tuesday. The labourers had come on foot from Delhi and had boarded the truck near Harpalpur along the UP-MP border, the SP said. The truck overturned into a roadside ditch after a tyre burst, killing three women on the spot, the SP said.